1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

दुनिया

माओवादियों ने एक बंधक पुलिस अधिकारी को मारा

भारत में माओवादियों ने बिहार पुलिस के चार बंधक पुलिस अधिकारियों में से एक की हत्या कर दी है. साथ ही बिहार सरकार को मांगें पूरी न करने पर बाकी तीन को भी मार देने की धमकी दी है.

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माओवादियों का लोकल कमांडर बताने वाले अविनाश नाम के शख्स ने स्थानीय टीवी चैनल साधना के दफ्तर में फोन कर एक बंधक को मार देने की सूचना दी.

कुछ पत्रकारों को फोन कर इस व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर बिहार सरकार ने 24 घंटे के भीतर उसके 8 साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा नहीं किया तो बाकी के तीन बंधकों को भी मार दिया जाएगा. अभी तक सरकार या राज्य पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

माओवादियों ने बिहार के लखीसराय इलाके में चार दिन पहले हुई मुठभेड़ के दौरान इन लोगों को बंधक बना लिया था. माओवादी इनकी रिहाई के एवज में उनके 8 साथियों की जेल से रिहाई की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्टः एजेंसियां/निर्मल

संपादनः आभा एम

DW.DE

WWW Links

अन्य खबरें