सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर की वनडे मैचों में डबल सेंचुरी बना सकते थे. यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट एडम गिलक्रिस्ट का, जो मानते हैं कि यह उपलब्धि बताती है कि क्यों सचिन लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमे हैं.
गिलक्रिस्ट ने कहा, "एक ही आदमी यह कर सकता था. वह हैं तेंदुलकर. यह लंबे समय से क्रिकेट में बने रहने का ज़बरदस्त सबूत है. चैंपियन की सबसे बड़ी निशानी लंबे समय तक बने रहने की होती है और इस मामले में तेंदुलकर का कोई सानी नहीं."
गिलक्रिस्ट तो मानते हैं कि सचिन इससे बड़ा कारनामा भी सकते हैं. वह कहते हैं, "शायद 10 साल में वह तीसरा शतक भी बना दें." गिलक्रिस्ट आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर हैं. वह इस टी20 टूर्मामेंट की मौजूदा चैंपियन डेक्क्न चार्जर्स की कप्तानी करेंगे. शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल के बारे में गिलक्रिस्ट का कहना है कि यह सभी देशों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी का मौक़ा देगा. इस साल टी20 वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज़ में होना है.
आईपीएल के पहले दिन ही गिलक्रिस्ट की डेक्केन चार्जर्स का मुक़ाबला सौरव गांगुली की कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. गिलक्रिस्ट कहते हैं, "पिछले साल नाइट राइडर्स की अप्रोच को लेकर विवाद रहा (ख़ासकर कोच जॉन बुकानन ने अलग अलग कप्तानों को आज़माया, जो नाकाम कोशिश साबित हुई), लेकिन मुझे लगता है कि इस बार वे ज़्यादा व्यवस्थित हैं. मुझे उम्मीद है कि वे आक्रामक खेलेंगे."
गिलक्रिस्ट का मानना है कि जिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस बार बोली के दौरान अनदेखी हुई, वे अगले साल टूर्नामेंट में खेल सकते हैं. उनके मुताबिक़, "वे अगले साल आ सकते हैं, जब ज़्यादातर खिलाड़ियों की फिर से बोली लगाई जाएगी."
रिपोर्टः एजेंसियां/ए कुमार
संपादनः आभा मोंढे