जर्मन राष्ट्रपति क्रिस्टियान वुल्फ की आलोचना में फिर से तेजी आ गई है. कर्ज कांड में पत्रकारों को प्रभावित करने की उनकी कोशिश के पता चलने के बाद सरकारी गठबंधन में राष्ट्रपति के लिए समर्थन तेजी से घट रहा है.
रात और सुबह बेमौसम बरसात के बाद जगह जगह कीचड़ और पानी भर जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा. 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट दिए, जो पिछले चुनाव से काफी अधिक है.
दिमाग तक कोई शब्द कैसे पहुंचता है वैज्ञानिकों ने इसके रहस्य का पता लगा लिया है. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस नई खोज के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा जब लकवा या फिर स्ट्रोक के मरीज अपनी बात बिना कहे सुना सकेंगे.
फेसबुक इंडिया ने भारतीय अदालत में अपनी सफाई दे दी है. उन्होंने अदालत के उस नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें उनसे आपत्तिजनक चीजें हटाने को कही गई थीं. फेसबुक के अलावा 21 वेबसाइट पर अदालत ने सवाल उठाया है.
यदि आप ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो बढ़ती उम्र और बीमारियों की ओर से निश्चिंत हो जाइए. नियमित रूप से ग्रीन टी पीने वाले लोग ग्रीन टी नहीं पीने वाले लोगों की तुलना में अधिक चुस्त और रोग मुक्त रहते हैं.
रूस में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दो करोड़ साल पुरानी झील 'लेक वोस्तोक' में छेद किया है. लेक वोस्तोक एक सबग्लेशियल झील है यानी हिमनदी के नीचे बनी मीठे पानी की झील.
आर अश्विन के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया. 234 रन का पीछा करती टीम इंडिया एक वक्त संकट में थी लेकिन अश्विन ने गेंद के बाद बल्ला चलाते हुए जीत दिला दी.
बेमिसाल हिन्दुस्तानी अदाकार दिलीप कुमार को इज्जत बख्शते हुए पाकिस्तान की सरकार ने उनके पुश्तैनी मकान को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है. सरकार ने पेशावर का यह घर बाकायदा तीन करोड़ रुपये में खरीदा.
wird hier nicht angezeigt