1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

कैसे पाएं डॉयचे वेले अपने इनबॉक्स में

अगर आप अपना ईमेल खोलें और डॉयचे वेले वेबसाइट के तमाम अहम आर्टिकल आपके इनबॉक्स में आपका इंतजार कर रहे हों, तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा संभव है. बस नीचे दी गई जानकारी पढ़िए.

कई बार आपका मन होता होगा अपनी पसंदीदा वेबसाइट डॉयचे वेले तक पहुंचने का, लेकिन वक्त की कमी या किसी और वजह से ऐसा हो नहीं पाता होगा. लेकिन ईमेल तो आप रोज देखते होंगे. क्यों न ईमेल को ही आप डॉयचे वेले तक पहुंचने का जरिया भी बना लें? कैसा रहे, अगर डॉयचे वेले की सारी अहम खबरें हर रोज सुबह आपके इनबॉक्स में हाजिर हो जाएं?

क्या करना होगा

बस आपको इतना करना होगा कि डॉयचेवेले हिंदी का न्यूज लेटर सब्सक्राइब करें. इसके लिए आपको मामूली सी जानकारी हमें देनी होगी. बस आप नीचे दिए गए यूआरएल को अपने अड्रेस बार में पेस्ट करें.

http://www.dw-world.de/dw/newsletter/0,,629,00.html

फिर जो पेज खुलेगा, वहां आप अपनी ईमेल और पसंद बता दें. बस अगले ही दिन से डॉयचे वेले की तमाम खबरें और अन्य आर्टिकल आपके इनबॉक्स में पहुंचने लगेंगे.

अपने सुझाव और सवाल आप ईमेल कर सकते हैं:

hindi@dw-world.de